मनोरंजन

अमिताभ बच्चन ने अभिषेक बच्चन को नेपोटिज्म के नकारात्मकता का शिकार बताया, सोशल मीडिया पर की तारीफ

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन की तारीफ करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। बिग बी अक्सर ही अभिषेक के काम और उनकी एक्टिंग स्किल की तारीफ करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले बिग बी ने अब सोशल साइट एक्स पर एक यूजर की पोस्ट पर कमेंट किया और अभिषेक को नेपोटिज्म को लेकर फैली नकारात्मकता का शिकार बताया है।

दरअसल, एक्स पर एक पोस्ट में एक यूजर ने लिखा, ‘अभिषेक बच्चन बेवजह परिवारवाद की नकारात्मकता का शिकार हुए हैं, जबकि उनके करियर में अच्छी फिल्मों की संख्या काफी ज्यादा है।’ इसी पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बिग बी ने लिखा, ‘मुझे भी ऐसा ही लगता है और सिर्फ इसलिए नहीं, क्योंकि मैं उनका पिता हूं।’ एक और पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए महानायक ने अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्म ‘बी हैप्पी’ में उनके काम की तारीफ की है। बिग बी ने लिखा, ‘अभिषेक आप कमाल हैं। आप हर फिल्म के किरदार के साथ जिस तरह से तालमेल बिठाते हैं और किरदार में बदलाव लाते हैं, वो शानदार है।’

इससे पहले अमिताभ ने अभिषेक की फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ में भी उनके काम की तारीफ की थी। उस दौरान बिग बी ने फिल्म को लेकर एक नोट में लिखा था, ‘कुछ फिल्में आपका मनोरंजन करती हैं, कुछ फिल्में आपको उससे जुड़ने के लिए आमंत्रित करती हैं, ‘आई वांट टू टॉक’ बस यही करती है। अभिषेक, आप अभिषेक नहीं हैं, आप फिल्म के अर्जुन सेन हैं। लोग जो कुछ भी कह रहे हैं, वो कहने दो।’

अभिषेक की आगामी फिल्म ‘बी हैप्पी’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। डांस पर आधारित ये फिल्म कॉमेडी, ड्रामा, सपने और जुनून के भावों से भरपूर है। फिल्म एक अकेले पिता और बेटी के बीच प्यार, ख्याल और भावुक रिश्ते को दर्शाती है। फिल्म एक बेटी के अपने करियर को लेकर समर्पण और जुनून को दिखाती है। कैसे एक पिता अपनी बच्ची के सपनों को पूरा कराने के लिए उसका भरपूर साथ देता है। फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ नोरा फतेही भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म 14 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago