मेगास्टार अमिताभ बच्चन सुपरस्टार के साथ-साथ टेलीविजन गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के होस्ट भी हैं। अब उन्होंने खुलासा किया है कि क्विज शो के अगले सीजन की तैयारी शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रोमो पर काम शुरू हो चुका है। यह पिछले सीजन के खत्म होने के कुछ हफ्ते बाद हुआ है।
बिग बी अपने ब्लॉग पर लिखा, ‘काम ही व्यक्ति के भाग्य का निर्धारक है और अगले सीजन के लिए शो की तैयारियां पूरी गंभीरता से शुरू हो गई हैं…इसलिए पहला कदम रजिस्ट्रेशन के लिए इन्विटेशन का प्रोमो होगा।’ उन्होंने माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट पर तीन तस्वीरें भी साझा कीं। एक तस्वीर में वह सोफे पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं और कैमरा ऊपर से कोई दृश्य शूट कर रहा है।इसके बाद उन्होंने बताया कि किस तरह वह फिल्म या सीरीज देखते हुए पूरी तरह तल्लीन हो जाते हैं। उन्होंने लिखा, ‘क्या यह सभी के साथ होता है या सिर्फ मेरे साथ होता है… जब हम कोई फिल्म या टीवी सीरीज देखते हैं तो उसमें इतना तल्लीन हो जाते हैं कि कुछ समय बाद आप फिल्म के किरदार की तरह बनने और व्यवहार करने लगते हैं।’
इस महीने की शुरुआत में अमिताभ बच्चन ने पुष्टि की थी कि वह लोकप्रिय गेम शो, ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के आगामी सीजन के लिए होस्ट के रूप में लौटेंगे। वीडियो में बिग बी ने कहा था, “हर दौर की शुरुआत में एक सोच है, जो मन में आती है कि इतने साल बीत जाने के बाद वो प्यार वो साथ वो अपनापन आप सब की आंखों में देखने को मिलता है या नहीं। और हर दौर के अंत तक सच यही बन जाता है कि इस खेल ने, इस मंच ने और मैंने जितना चाहा है उसे कहीं ज्यादा मुझे मिला है और लगता रहता है कि यही चाह इसी तरह बनी रहे और कभी ना टूटे।’
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…