उत्तराखंड:- अयोध्या जिले में उत्तराखंड पुलिस की कस्टडी में हुई युवक की मौत हार्टअटैक से हुई थी। शनिवार की देर शाम डॉक्टर के पैनल से हुए पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने यह दावा किया है। सिद्धार्थ नगर जिले के महुलानी निवासी भास्कर पांडेय (32) शुक्रवार को एलएलबी की परीक्षा देने के लिए आए थे। इस बीच उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले की रुद्रपुर पुलिस ने उन्हें नया घाट के पास से गिरफ्तार कर लिया। थोड़ी देर बाद उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
भास्कर के ऊपर उत्तराखंड में एक कंपनी में 50 लाख रुपए के गबन का मुकदमा दर्ज है। मृतक के परिजनों ने पुलिस कस्टडी में युवक की हत्या का आरोप लगाया था। नगर कोतवाल अश्वनी पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत की वजह डॉक्टर ने हार्ट अटैक बताई है। मामले की जांच अभी की जा रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…