देश-विदेश

‘हम हर एंगल से हिंदुओं से अलग हैं’ — जनरल मुनीर का विभाजनकारी बयान चर्चा में

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल सैयद आसिम मुनीर ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भारत और हिंदुओं के खिलाफ तीखी बयानबाजी की है। उन्होंने कहा-पाकिस्तानी की कहानी आपको अपने बच्चों को जरूर सुनानी है। आसिम मुनीर ने आगे कहा-हमारे पूर्वजों ने सोचा था कि हम हर एंगल में हिंदुओं से अलग है, हमारा रिवाज, हमारा धर्म, हमारी सोच सब इनसे अलग है। हम दो राष्ट्र हैं, एक नहीं। हमने इस देश के लिए बहुत बलिदान दिए है, हमें पता है कि इस देश को बनाने में कितने संघर्षों का सामना करना पड़ा है। मुनीर ने दावा किया- दुनिया में केवल दो रियासतें अल्लाह ने कलमे की बुनियाद पर बनाई हैं, एक मदीना और दूसरा पाकिस्तान। उन्होंने कहा कि अल्लाह ने 1300 साल के बाद पाकिस्तान बनाया है। अपने भाषण के आखिर में मुनीर ने कश्मीर को पाकिस्तान की शिरगर्द नस बताया और गाजा में इजरायल की कार्रवाई की आलोचना करते हुए फलस्तीनियों के प्रति समर्थन जताया।

उन्होंने आगे भारत के खिलाफ विद्रोह जताते हुए कहा-क्या पाकिस्तान के दुश्मन ये सोचते हैं कि सिर्फ 1500 आतंकवादी देश की किस्मत बदल देंगे, हम जल्द ही आंतकवादियों की कमर तोड़ देंगे। असीम मुनीर ने आगे भावुक अंदाज में कहा कि, ‘मेरे भाई-बहन, बेटे-बेटियों मेहरबानी करके पाकिस्तान की इस कहानी को कभी मत भूलना। इसे अपनी आने वाली पीढ़ियों को जरूर बताना। जिससे वह पाकिस्तान के साथ अपने जुड़ाव को महसूस कर सकें। यह कभी कमजोर न हो, चाहें यह तीसरी पीढ़ी हो, चौथी पीढ़ी हो या फिर पांचवीं पीढ़ी।

कश्मीर को लेकर भारत पर बोला हमला

जनरल मुनीर ने कश्मीर को लेकर भी भारत पर हमला बोला। उन्होंने कहा-पाकिस्तान कभी भी कश्मीर को अलग नहीं कर सकता। कोई भी ताकत कश्मीर को पाकिस्तान से अलग नहीं कर पाएगी।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago