यूपी में 10 और IPS अधिकारियों का तबादला, उपेंद्र अग्रवाल बने लखनऊ रेंज IG

उत्तर प्रदेश में 10 और आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। आईजी सुरक्षा उपेंद्र अग्रवाल को लखनऊ रेंज की कमान सौंपी गई है। लखनऊ के आईजी रेंज प्रशांत कुमार द्वितीय को डीजीपी मुख्यालय में एडीजी प्रशासन बनाया गया है। इससे पहले सोमवार की आधी रात शासन ने 14 आईपीएस अफसरों के तबादले किए थे।

  • नीरा रावत के पास अभी तक अपर पुलिस महानिदेशक, यू०पी० 112, लखनऊ के साथ अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी थी। अब उनके पास अपर पुलिस महानिदेशक, यू०पी० 112, लखनऊ की जिम्मेदारी रहेगी।
  • प्रशान्त कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र से अपर पुलिस महानिदेशक, (प्रशासन) मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उप्र की जिम्मेदारी मिली है।
  • केएस इमैन्युअल को  पुलिस महानिरीक्षक, आर्थिक अपराध संगठन, उप्र, की जिम्मेदारी मिली है। अभी तक प्रतीक्षा सूची में थे।
  • उपेंद्र कुमार अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा से पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • रोहन पी कनय को पुलिस उपमहानिरीक्षक, तकनीकी सेवाए, मुख्यालय से पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीटीएस गोरखपुर भेजा गया है।
  • राजीव नारायण मिश्र को पुलिस उपमहानिरीक्षक/प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक, पूर्वी जोन पीएसी, प्रयागराज से अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गौतमबुद्धनगर की जिम्मेदारी मिली है।
  • शिवहरि मीणा को अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गौतमबुद्धनगर से पुलिस उपमहानिरीक्षक, तकनीकी सेवाएं, मुख्यालय भेजा गया है।
  • सत्येंद्र कुमार एनसीआरबी प्रतिनियुक्ति से वापस आने के बाद प्रतीक्षारत थे। अब इन्हें पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीटीएस, मेरठ की जिम्मेदारी दी गई है।
  • राजेश कुमार सक्सेना को पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीटीएस, सुल्तानपुर से पुलिस उपमहानिरीक्षक, सुरक्षा मुख्यालय भेजा गया है।
  • विकास कुमार वैद्य को पुलिस उपमहानिरीक्षक, स्थापना, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक से पुलिस उपमहानिरीक्षक/उप निदेशक, उप्र पुलिस अकादमी, मुरादाबाद भेजा गया है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours