हिमाचल प्रदेश:- गर्मी बढ़ने के साथ जंगलों में भी आग की घटनाएं बढ़ना शुरू हो गई हैं। पिछले 9 दिनों में वन विभाग के 7 सर्कलों में जंगलों में आग लगने की 15 घटनाएं दर्ज की गई हैं। इन घटनाओं में 113.85 हेक्टेयर भूमि पर वन संपदा जल कर राख हुई है। वन विभाग के अनुसार 1 से 9 अप्रैल के बीच में बिलासपुर वन सर्कल मेंa जंगलों में आग लगने की तीन घटनाएं दर्ज की गई है। धर्मशाला वन सर्कल में तीन, ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में एक, मंडी में एक, नाहन में एक, शिमला में दो और सोलन सर्कल में एक घटना आग लगने की दर्ज की गई है। आग लगने से बिलासपुर सर्कल में 30 हेक्टेयर भूमि में वन संपदा राख हुई है।
धर्मशाला सर्कल में 3.5 हेक्टेयर, ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में 10 हे क्टेयर, मंडी में 54 हेक्टेयर, नाहन में 8 हेक्टेयर, शिमला में 3.35 हेक्टेयर, सोलन में 5 हेक्टेयर भूमि पर वन संपदा राख हुई है। वनों में आग लगने के लिए अप्रैल से जुलाई तक समय अति संवेदनशील माना जाता हैं। इन्हीं माह में वनों में आग लगने की करीब 70 प्रतिशत घटनाएं दर्ज की जाती हैं। वन विभाग के अनुसार पिछले समर सीजन में वनों में आग लगने की 2,410 घटनाएं दर्ज की गई थीं। इनमें 30,788 हेक्टेयर भूमि पर वन संपदा राख हुई थी। वन विभाग की ओर से हर साल जंगलों की आग को रोकने के लिए कई दावे किए जाते हैं, लेकिन वन विभाग के आंकड़ों को ही देखा जाए तो पिछले कुछ साल से आग लगने की घटनाओं में बढ़ोतरी होती जा रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…