उत्तराखंड के 100 नगर निकायों में जांच के बाद 202 नामांकन रद्द, प्रत्याशियों को मिलेगा नाम वापसी का अवसर

उत्तराखंड:-  उत्तराखंड के 100 नगर निकायों में दो दिन की जांच के बाद 202 नामांकन रद्द कर दिए गए हैं। आज बृहस्पतिवार को प्रत्याशियों को नाम वापसी का मौका दिया जाएगा। इसके बाद अंतिम सूची जारी हो जाएगी।

नगर निकायों में 31 दिसंबर और एक जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच हुई। मेयर पद के लिए 103 नामांकन आए, जिनमें से दो रद्द हो गए। 43 नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए 285 नामांकन आए, जिनमें से 20 रद्द हुए। 46 नपं अध्यक्ष पद के लिए 302 नामांकन आए, जिनमें से 12 रद्द हुए।

मेयर-अध्यक्ष के कुल 690 में से 34 रद्द हो गए। अब 656 बचे हैं। इनमें मेयर के 101, नपा अध्यक्ष के 265 और नपं अध्यक्ष पद के 290 नामांकन बचे हैं। तीन जनवरी को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा।

100 निकायों में 5750 नामांकन पार्षद और वार्ड सदस्य के लिए आए, जिनमें से 168 रद्द होने के बाद अब 5582 नामांकन वैध हैं। इनमें नगर निगम के पार्षद के लिए 2240, नगर पालिका के 1834 और नगर पंचायत सदस्य के 1508 नामांकन वैध पाए गए हैं।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours