उत्तराखण्ड

बाजपुर में शॉर्टसर्किट से 25 एकड़ गेहूं की फसल जल गई, फायर बिग्रेड की देरी से किसानों में नाराजगी

बाजपुर/किच्छा/गदरपुर:- अलग-अलग जगह शुक्रवार को गेहूं की कई एकड़ फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने गेहूं की कटाई के समय दिन में बिजली आपूर्ति बंद रखने की मांग की है। बाजपुर के गांव गजरौला में शॉर्टसर्किट से गेहूं की 25 एकड़ से अधिक फसल जल गई। फायर बिग्रेड नहीं पहुंचने पर किसानों ने नाराजगी जताई। गांव गजरौला निवासी अमरीक सिंह, जसविंदर सिंह, गुरमीत सिंह, मनजीत कौर, नरेश रानी, परमजीत सिंह, निर्मल सिंह के खेत में बिजली ट्रांसफार्मर के तारों से आग लग गई। किसानों ने ट्रैक्टर आदि से आग पर काबू पाया।

किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने एसडीएम से किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की। इधर गांव फरीदपुर में आग लगने से शशि खत्री की पांच एकड़ गेहूं की फसल जल गई। पटवारी विक्रम सिंह ने दोनों जगहों की रिपोर्ट तहसीलदार को सौंपी है। वहीं किच्छा के ग्राम गिद्धपुरी में दरऊ पुलिस चौकी के पास खड़ी गेहूं की 10 एकड़ फसल जल गई। दमकल टीम ने आग बुझाई। आग की वजह शाॅर्टसर्किट बताई जा रही है। किसान किशन चंद, अशोक कुमार, मनोहर लाल, कुंदन लाल, रमेश लाल की दो-दो एकड़ गेहूं की फसल जली है।

इधर गदरपुर क्षेत्र के ग्राम केशवगढ़ में दोपहर 12 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग से किसान वीर सिंह की डेढ़ एकड़ गेहूं की फसल जल गई। सतनाम सिंह एवं महादेव मंडल के खेत में भूसा बनाने के लिए छोड़ी गई आठ-आठ एकड़ गेहूं की नाड़ और कंबाइन के कटर के दो टायर आग की चपेट में आ गए। ग्राम कुंदननगर नंबर पांच में आग की चपेट में आने से ब्रीत बजाज के खेत में दो एकड़ गेहूं जल गई। उधर, ग्राम मझरा मरदान, मुकंदपुर डेरा एवं महतोष पुलिस चौकी के पास खेत में भूसा बनाने के लिए रखी गई करीब 15 एकड़ नाड़ स्वाहा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड के जवानों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।  किच्छा रोड स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। तेज हवाओं से आग पहाड़गंज में आबादी की ओर से बढ़ने लगी। सूचना पर दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। एफएसओ गिरीश बिष्ट के निर्देश पर यूनिट प्रभारी लीडिंग फायरमैन प्रकाश चंद्र पांडे के नेतृत्व में टीम ने आग को बुझाया। आग बुझने पर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago