प्रदेशभर में हो रही लगातार बारिश के चलते उत्तराखंड में सड़क परिवहन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। कई राष्ट्रीय राजमार्गों पर भारी चट्टानें गिरने से यातायात पूरी तरह बंद हो गया है, जबकि कई ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों का अस्तित्व ही समाप्त हो गया है।
PWD सचिव पंकज पांडे ने जानकारी दी कि फिलहाल राज्य में कुल 55 सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, जिनमें राष्ट्रीय राजमार्ग, लिंक रोड, ग्रामीण सड़कें और कस्बों को जोड़ने वाले छोटे संपर्क मार्ग शामिल हैं। विभाग की टीमें अलर्ट मोड पर हैं और क्षतिग्रस्त सड़कों को खोलने का कार्य तेजी से जारी है।
अब तक 90 करोड़ रुपए का नुकसान
सचिव पंकज पांडे ने बताया कि कुछ इलाकों में बारिश इतनी भीषण रही कि राहत कार्यों में लगी मशीनरी तक को मौके पर पहुंचाने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने कहा कि अब तक इस मानसून सीज़न में विभाग को करीब 90 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। इस नुकसान में सड़कों की टूट-फूट, पुलों को हुए नुकसान और निर्माणाधीन परियोजनाओं के प्रभावित होने जैसी स्थितियां शामिल हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…