कांग्रेस की नई जिला व शहर कार्यकारिणी में दिखेगी सामाजिक न्याय की झलक

कांग्रेस की जिला व शहर कार्यकारिणी में सामाजिक न्याय की झलक दिखेगी। जातिगत संतुलन सधा नजर आएगा। इसके लिए करीब 60 फीसदी दलित व पिछड़े वर्ग के पदाधिकारी, जबकि 20 फीसदी महिलाओं की भागीदारी होगी। उम्मीद है कि जून माह के अंत अथवा जुलाई के पहले सप्ताह में 133 जिला व शहर कार्यकारिणी की घोषणा हो जाएगी।

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में छह दिन तक संगठन सृजन कार्यक्रम चला। इसमें प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने जिलेवार समीक्षा की। वार रूम की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित जिला व शहर कमेटी में संशोधन कराया। हर जिला व शहर अध्यक्ष से कार्यकारिणी में शामिल किए गए पदाधिकारियों के बारे में जानकारी ली गई। जहां नियमों को दरकिनार करके कमेटियां तैयार की गई थीं, उसे सुधारा गया। संबंधित जिला व शहर अध्यक्ष को ताकीद किया गया कि पार्टी के निर्देश की अवहेलना न की जाए।

यह भी निर्देश दिया गया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी हर जिला व शहर कार्यकारिणी में जातिगत संतुलन की पड़ताल करेंगे। ऐसे में मनमानी करने वालों पर कार्रवाई भी हो सकती है। फिलहाल प्रदेश मुख्यालय से सभी जिला व शहर कार्यकारिणी को स्वीकृति के लिए दिल्ली भेज दिया गया है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours