उत्तराखण्ड

हरिद्वार के गाडोवाली में हाथियों का झुंड खेतों से गुजरा, शोर से मची अफरा-तफरी

हरिद्वार :-  हरिद्वार गाडोवाली में अचानक तेजी से खेतों से हाथियों का झुंड गुजरा। यह देख लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। मौके पर अफरा तफरी मच गई। हालांकि किसी तरह को कोई नुकसान हाथियों ने नहीं पहुंचाया है।  हरिद्वार के रिहायशी इलाकों में जंगली हाथियों के घुसने का सिलसिला थम नहीं रहा। इससे पहले भी एक हाथी जंगल से भटक कर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय पहुंच गया था। विश्वविद्यालय परिसर में हाथी के आने से अफरा तफरी मच गई थी। गुरुकुल परिसर में टहल रहे लोगों ने जैसे-तैसे भागकर अपनी जान बचाई थी। काफी देर तक हाथी, परिसर में चहलकदमी करता रहा।

बता दें कि अभी तक हरिद्वार के जगजीतपुर क्षेत्र में ही हाथियों के झुंड दिखाई दे रहे थे। मगर अब हाथी गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय का रुख भी करने लगे हैं। विश्वविद्यालय परिसर में हाथी आने से दहशत का माहौल हो गया था, क्योंकि बड़ी संख्या में यहां पर छात्र पढ़ते हैं। वन विभाग इन हाथियों को रोक पाने में नाकाम साबित हो रहा है। हालांकि, विभागीय अधिकारियों का दावा है कि हाथियों को रोकने के लिए एक टीम का गठन किया गया है। जैसे ही हाथी आबादी में आते हैं, टीम द्वारा उन्हें फिर से जंगल में खदेड़ा जाता है।

वहीं इससे पहले मिस्सरपुर में हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर सड़क पर और शिव विहार कॉलोनी में करीब रात नौ बजे चार हाथियों का एक झुंड आ गया था। इससे कॉलोनी के लोगों में भगदड़ मच गई।हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर सड़क पर और शिव विहार कॉलोनी में गली में हाथी आधे घंटे तक घूमते रहे। यहां अक्सर हाथी आते रहते हैं। लोगों को हाथियों से खतरा बना रहता है। हालांकि, स्वयं ही वापस जंगल में लौटे गए। उन्होंने किसी कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago