राष्ट्रीय

ऑटो-कार टक्कर के बाद हुआ भीषण हादसा, तीन की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

बिहार के बेतिया में कॉलेज से लौट रहे बीए पार्ट वन के छात्र सहित तीन लोगों की सड़क हादसे मे मौत हो गई है। वहीं अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल है। मरने वालों की पहचान बेतिया के आईटीआई में मुफस्सिल थाना के सरस्वती नगर निवासी रविंद्र कुमार के पुत्र बीए के छात्र राहुल कुमार, मरहिया गांव के सत्या मियां की पत्नी रंभा खातून (50) और योगापट्टी थाना के गोलाघाट डुमरी निवासी मनीर मियां के पुत्र मुन्ना खान है। घायलों में योगापट्टी थाना के विक्रमा प्रसाद (45), गोलाबाट डुमरी के मजलूम खान (45), अमैठिया के रामजी शर्मा की पत्नी संध्या देवी (35) और शंभू शर्मा की पत्नी प्रतिमा देवी (30) शामिल हैं।

मृत छात्र के चाचा अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि उनका भतीजा राहुल श्रीवास्तव एमजेके कॉलेज में बीए पार्ट वन का छात्र था। सोमवार शाम को वह साइकिल से घर सरस्वती नगर लौट रहा था। जैसे ही आईटीआई के पास पहुंचा, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने उसे जीएमसीएच में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बेतिया-लौरिया मुख्य मार्ग एनएच-727 पर मंगुराहा चौक के पास ऑटो और कार की आमने-सामने भिड़ंत में मरहिया गांव के सत्या मियां की पत्नी रंभा खातून की घटनास्थल पर मौत हो गई। योगापट्टी थाना के गोलाघाट डुमरी निवासी मनीर मियां के पुत्र मुन्ना खान इसी सड़क हादसे मे गंभीर रूप से घायल हो गए था। इनकी जीएमसीएच में इलाज के दौरान सोमवार के देर शाम मौत हो गई है।

सभी को जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया
वहीं मृत मुन्ना खान के चाचा नजर आलम ने बताया कि उनके भाई मजलूम मियां और भतीजा मुन्ना खां जमीन के काम से लौरिया जा रहे थे। हादसे में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जीएमसीएच में भर्ती कराया। वहां मुत्रा की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। पटना ले जाते समय बेतिया-मोतिहारी मुख्य मार्ग पर मछलीलोक के पास मुन्ना ने दम तोड़ दिया। अस्पताल ओपी प्रभारी मदन कुमार मांझी ने बताया कि मुन्ना के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। घायलों का इलाज इमरजेंसी वार्ड में जारी है। अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल है, इसमें एक अन्य की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। वही कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही लौरिया एवं मुफस्सिल पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेजा है। ग्रामीणों की मदद से घायलों को लौरिया सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने सभी को जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। वहां इलाज जारी है।

ऑटो सड़क किनारे 20 फीट गड्ढे में पलट गया
थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि ऑटो और कार जब्त कर ली गई है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए। अब तक कोई आवेदन नहीं मिला है। उधर, मृतका रंभा की पत्नी सत्या मियां ने बताया कि उनकी पत्नी रंभा, योगापट्टी थाना के दुबौलिया निवासी उनके साढू सरफुल्लाह मियां की बेटी की शादी में शामिल होने गई थी। शादी के बाद ऑटो से घर लौट रही थी। मंगुराहा चौक पर सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सड़क किनारे 20 फीट गड्ढे में पलट गया। हादसे में ऑटो सवार सभी लोग घायल हो गए। लौरिया सीएचसी में डॉक्टरों ने रंभा को मृत घोषित कर दिया। रंभा के तीन बेटियां और एक बेटा है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago