विकासनगर:- देहरादून के विकासनगर में त्यूणी- अटाल मार्ग पर बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर खाई में गिर गई। दुर्घटना में दो बच्चों और दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को देहरादून स्थित हायर सेंटर भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, हादसा तब हुआ जब परिवार त्यूणी के सैंज गांव से चालदा महासू महाराज के दर्शन के लिए जा आ रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शवों को खाई से निकाला। टीम का कहना है कि मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी जनकारी जुटाई जा रही है।



+ There are no comments
Add yours