पॉलीथिन बनाने वाली फैक्टरी में लगी भयंकर आग, आस पास के इलाके मों मचा हड़कंप

उत्तराखंड;-  मुंडयाकी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पॉलिथीन बनाने की कंपनी में कल देर रात करीब 10 बजे धमाकों के साथ भीषण आग लग गई। कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही आग की लपटों से हड़कंप मच गया। 10 से अधिक दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास करती रहीं। आसपास दर्जन भर अन्य फैक्टरियों को आग चपेट में ले सकती है इसलिए उन्हें खाली करा दिया गया है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में उत्तम शुगर मिल के सामने स्थित इंडस्ट्रियल एरिया बागला पॉली फिल्म्स नाम से काफ़ी साल से स्थापित फैक्टरी है। रविवार रात को अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि छुट्टी के चलते अधिकांश कर्मचारी नहीं थे। जो अंदर थे वे बाहर की ओर दौड़ पड़े।

सुरक्षाकर्मियों ने आग लगने  की सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद दमकल विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया, लेकिन देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी और लापटें असमान में उठने लगीं। तभी धमाके शुरू हो गए। आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया।  आग का विकराल रूप देख आसपास से दमकल की दस गाड़ियां बुलाई गईं। सूचना मिलने पर  मंगलौर पुलिस की टीम भी पहुंच गई। आनन फानन में आसपास की कंपनी के कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया गया। आग बुझाने का काम जारी है। आसपास की कंपनियों की बिजली काट दी गई है।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours