दिल्ली पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के मालखाने में अचानक लगी भीषण आग, दमकल की 8 गाड़ियां पहुंची मौके पर

दिल्ली:- दिल्ली के वजीराबाद इलाके में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के मालखाने में आग लगने की सूचना मिली। मामले की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं। मिली जानकारी के मुताबिक, आग लगने की खबर पुलिस मालखाने से मिली थी।

रेस्क्यू के लिए वहां दमकल विभाग ने आठ गाड़ियों को भेजा। पुलिस मालखाने में कम से कम 200 चार पहिया वाहन और 250 दो पहिया वाहन चपेट में आ गए हैं। मालाखाना500 स्क्वायर यार्ड में बना हुआ है। खबर लिखे जाने तक कोई हतात नहीं हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, बीती रात को वजीराबाद में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में भीषण आग लग गई। जहां रेस्क्यू के लिए दमकल विभाग ने कई गाड़ियां पहुंचीं। सोमवार सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर आग पर काबू पाया गया।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours