अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहां धौलछीना के जमराड़ी बैंड के पास बखरियाटांड़ा में आज सुबह बारात की एक कार गहरी खाई में गिर गई। घटना में चार लोगों की मौत हो गई। सूचना के बाद 108 कर्मियों के साथ ही एसडीआरएफ, पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर रवाना हुई।
108 सेवा से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में मरने वाले दूल्हे के परिजन हैं। वहीं टीम घायलों के रेस्क्यू में जुटी है। 108 सेवा के जिला प्रभारी लोकेश जोशी ने कहा फिलहाल मृतकों व घायलों का नाम पता नहीं चल सका है। बारात काफलीगैर से पिथौरागढ़ के बेड़ीनाग गई थी। वापसी में बारात की एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…