चारधाम यात्रा, ऋषिकेश में ट्रांजिट कैंप और ISBT पर कुल 30 ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर

ऋषिकेश :-  चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश में तीर्थयात्रियों को अब एक नई सुविधा मिलने जा रही है। ट्रांजिट कैंप में 15 कियोस्क बूथ लगाए जाएंगे जहां यात्री स्वयं अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। इसके अलावा ट्रांजिट कैंप और आइएसबीटी में कुल 30 काउंटर ऑफलाइन पंजीकरण के लिए खोले जाएंगे। अपर सचिव पर्यटन ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और 25 अप्रैल तक यात्रा की तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए।

चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश में तीर्थयात्री स्वयं भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए पंद्रह कियोस्क (बूथ) लगाए जाएंगे। इसके अलावा ट्रांजिट कैंप और आइएसबीटी में आफलाइन के लिए कुल तीस काउंटर लगाए जाएंगे। अपर सचिव अभिषेक रुहेला ने गुरुवार को चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर ट्रांजिट कैंप और आइएसबीटी का निरीक्षण किया। 25 अप्रैल तक यात्रा की तैयारी पूरी करने को कहा गया। चारधाम यात्रा के लिए अभी आनलाइन पंजीकरण चल रहे हैं। 28 अप्रैल से आफलाइन पंजीकरण शुरू होंगे। धामों में तीर्थ यात्रियों की क्षमता के अनुसार साठ प्रतिशत आनलाइन और चालीस प्रतिशत आफलाइन पंजीकरण होंगे। आफलाइन पंजीकरण हरिद्वार, ऋषिकेश, विकासनगर के साथ जरूरत के अनुसार यात्रा रूट पर भी किए जाएंगे। इस बार ऋषिकेश में आफलाइन पंजीकरण के साथ यात्री स्वयं अपना आनलाइन पंजीकरण करा पाएंगे।

इसके लिए ट्रांजिट कैंप में पंद्रह कियोस्क (बूथ) लगाए जाएंगे। अगर कोई तीर्थयात्री आफलाइन पंजीकरण के लिए लाइन में नहीं लगना चाहता है तो इस बूथ पर जाकर स्वयं अपना पंजीकरण करा सकता है। पंजीकरण की यह प्रक्रिया आनलाइन की तरह होगी।संयुक्त निदेशक पर्यटन योगेंद्र गंगवार ने बताया कि जो तीर्थयात्री कियोस्क में पंजीकरण कराएंगे, वह भी आफलाइन पंजीकरण में गिने जाएंगे। केवल ऋषिकेश में यह व्यवस्था लागू होगी। ऋषिकेश में आफलाइन पंजीकरण के लिए तीस काउंटर लगाए जाएंगे। इसमें चौबीस काउंटर यात्रा ट्रांजिट कैंप और छह आइएसबीटी में लगेंगे।

अपर सचिव अभिषेक रुहेला ने अधिकारियों के साथ ट्रांजिट कैंप और आइएसबीटी का निरीक्षण किया। उन्होंने 25 अप्रैल तक पंजीकरण केंद्र सहित अन्य व्यवस्थाएं पुूरी करने के निर्देश दिए। 28 अप्रैल से आफलाइन पंजीकरण शुरू होंगे। एसपी जया बलोनी ने कहा कि चारधाम यात्रा पर जाने वाले वाहनों की हरिद्वार में भी चेकिंग होगी। ऋषिकेश में खांड गांव के पास रैंडम आधार पर यात्री वाहनों की चेकिंग होगी। बेवजह चेकिंग नहीं की जएगी। इससे यात्रियों को दिक्कत होती है। इस दौरान तहसीलदार सुरेंद्र सिंह, सहायक नगर आयुक्त रमेश रावत, सीओ संदीप नेगी आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours