दिल्ली के कालकाजी मंदिर में दर्दनाक वारदात, श्रद्धालुओं ने सेवादार को पीट-पीटकर मार डाला

कालकाजी मंदिर में पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। यहां दर्शन के लिए आए लोगों ने एक सेवादार की लाठियों और घूंसों से हमला कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि चुनरी प्रसाद को लेकर उनके बीच बहस हुई थी। एक आरोपी को स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बाकि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, कालकाजी मंदिर में झगड़े के संबंध में कल रात 11:30 बजे सूचना मिली। स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पूछताछ में पता चला कि आरोपी दर्शन के लिए कालकाजी मंदिर आए थे। दर्शन के बाद उन्होंने पीड़ित से चुनरी प्रसाद की मांग की और उनके बीच बहस शुरू हो गई। इसी दौरान आरोपियों ने पीड़ित पर लाठियों और घूंसों से हमला कर दिया।

पीड़ित को तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान यूपी के हरदोई निवासी योगेन्द्र सिंह (35) के रूप में हुई है। वह पिछले 14-15 साल से कालकाजी मंदिर में सेवादार था।  दक्षिणपुरी निवासी 30 वर्षीय अतुल पांडे नामक एक आरोपी को स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस जांच में जुटी है। बाकि आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours