आप विधायक  मनीष सिसोदिया का ट्वीट, अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर सड़कों का निरीक्षण

दिल्ली:- निरीक्षण अभियान के तहत बीते दिन दिल्ली सरकार के मंत्री और सभी विधायकों ने सड़कों का जायजा लिया। इस दौरान कई सड़कें खराब मिलीं। कुछ जगह पाइपलाइन डाली गई थी, जिससे 6-7 महीने से वह सड़क टूटी हुई हैं, कुछ सड़कों पर गड्ढे हैं जो भरे नहीं गए हैं। सड़कें पुरानी हो गई हैं। अब इन्हें ठीक किया जाएगा।

आप विधायक मनीष सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को गड्ढा मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। इस सड़क पर बहुत सारे गड्ढे थे। लेकिन निरीक्षण के बाद इसे ठीक कर दिया गया। सरकार सक्रिय मोड में है और सभी विधायकों को दिल्ली को गड्ढा मुक्त बनाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। भाजपा ने दिल्ली के लोगों को परेशान करने के लिए हर जगह गड्ढे खोदे हैं। वे चाहते थे कि अरविंद केजरीवाल जेल में हों और दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल को वोट देंगे।

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सीआर पार्क, अलकनंदा क्षेत्र में सड़कों का निरीक्षण कर अधिकारियों को मरम्मत करने का निर्देश दिया। भाजपा वालों ने दिल्लीवालों को परेशान करने के लिए काम रोका था। भाजपा की कोशिश थी कि अरविंद केजरीवाल जेल में ही रहें लेकिन उनकी साजिश नाकाम हुई। जेल से आते ही केजरीवाल ने काम करना शुरू कर दिया। सोनम वांगचुक को रोकने वाली एजेंसियां गैंगस्टरों को क्यों नहीं रोक पा रहीं है। दिल्ली में गैंगस्टर खुलेआम गोलीबारी कर रहे हैं। व्यापारियों से रंगदारी मांग रहे हैं। नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा की दिल्ली पुलिस उन्हें नहीं पकड़ रही है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours