कुल्लू में एचआरटीसी बस से हादसा, सड़क पार कर रही 80 वर्षीय महिला की मौत

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला मुख्यालय के ढालपुर चौक में एचआरटीसी बस ने सड़क पार कर रही एक बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। इससे महिला की मौत हो गई है। यह घटना मंगलवार सुबह करीब10:30 बजे हुई।  80 साल की गेहरी देवी अपने भांजे के साथ सड़क पार कर रही थी कि इसी दौरान वह बस की चपेट में आ गई। हादसे के बाद महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि घटना में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours