अमित शाह के उत्तराखंड दौरे की सुरक्षा को लेकर कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार ने दिए निर्देश

उत्तराखंड :- गृह मंत्री अमित शाह 13 अक्टूबर को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पूरी तैयारियां कर ली हैं। तैयारियों के संबंध में मंगलवार को कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार ने भी अफसरों को निर्देश दिए।

बताया जा रहा कि गृह मंत्री यहां पर नार्को कोआर्डिनेशन सेंटर (एनकॉर्ड) की समीक्षा करेंगे। इस दौरान नशे के खिलाफ हो रही कार्रवाई की समीक्षा भी की जाएगी। उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संबंध में विस्तार से चर्चा भी की जाएगी। इस दौरे में वह उत्तरकाशी भी जाएंगे और वाइब्रेंट विलेज का दौरा भी करेंगे।

कार्यवाहक डीजीपी ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में अफसरोंं संग बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने गृह मंत्री की प्रस्तावित समीक्षा बैठकों की तैयारी समय से पूरी करने को कहा। इससे पहले ब्रीफिंग और रिहर्सल भी समय से करने के निर्देश दिए।

मुख्यालय में हुई बैठक में एडीजी इंटेलीजेंस एवं सुरक्षा एपी अंशुमान, आईजी मुख्यालय विम्मी सचदेवा, आईजी कानून व्यवस्था डॉ. नीलेश आनंद भरणे, आईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल और एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours