उत्तराखंड:- शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों और चिकित्सकों की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। डीएम कार्यालय परिसर में आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों को कार्रवाई करने को कहा। मंत्री ने कहा, स्वास्थ्य विभाग में 30 नवंबर तक शत-प्रतिशत पदों को भर दिया जाएगा। जबकि शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
जिले को भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए डीएम के प्रयास को सराहते हुए उन्होंने कहा, इसके लिए बनाई गई कार्ययोजना को कैबिनेट में लाया जाएगा। बैठक में शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान, अपर शिक्षा निदेशक मुकुल सती, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तारा आर्य, सीडीओ अभिनव शाह, सीईओ देहरादून प्रदीप रावत आदि मौजूद रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…