देहरादून : अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने CPPGG तथा UNDP के सहयोग से CSR फंडिंग के लिए उद्योग प्रतिनिधियों, सरकारी विभागों तथा स्वयं सेवी संगठनों के मध्य दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सरकार के साथ NGO की भागीदारी व CSR फंड की उपयोगिता के बारे में बताया। सचिव शैलेश बगैली ने सभी CSR प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि वे अधिक से अधिक ऐसे प्रोजेक्ट में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। सचिव नियोजन डॉ. नीरज खैरवाल ने कहा कि राज्य में पहली बार CSR कार्यशाला हो रही है, विभिन्न विभाग इसका अधिक से अधिक लाभ उठा सकते हैं। कार्यशाला में लगभग 30 कॉरपोरेट हाउस द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान राज्य सरकार के मुख्य रूप से सभी विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। UNDP की ओर से डॉ. प्रदीप मेहता, स्टेट हेड, उत्तराखण्ड एवं जया चन्द्रन, क्षेत्रीय प्रमुख, दक्षिण UNDP ने भाग लिया।
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने CSR फंडिंग के लिए उद्योग प्रतिनिधियों, सरकारी विभागों तथा स्वयं सेवी संगठनों के मध्य दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
Uttarakhand Jagran
http://uttarakhandjagran.co.in
हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।
संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184



+ There are no comments
Add yours