बहराइच:- मच्छरों से फैलने वाले संचारी रोगों की पहचान कर त्वरित इलाज पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता हर घर का भ्रमण कर संचारी रोगों से बचाव, लक्षणों व इसके उपचार सुविधाओं के बारे में लोगों को जागरूक कर रहीं हैं। इसके अलावा डेंगू, फाइलेरिया, मलेरिया, दिमागी बुखार, टीबी रोग व कुष्ठ रोग के संभावित व्यक्तियों की पहचान कर जांच व उपचार की सूची बना रही हैं। अभियान की गुणवत्ता परखने के लिए अपर निदेशक स्वास्थ्य देवीपाटन मंडल डॉ. जयंत कुमार ने शुक्रवार को पयागपुर के पथरकट्ट पुरवे का भ्रमण कर स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिये।
इस अवसर पर अपर निदेशक ने कहा कि दिमागी बुखार से बचाव के लिए पहला टीका 9 माह से 12 माह, दूसरा टीका 16 माह से 24 माह के बच्चे को नियमित टीकाकरण के अंतर्गत जरूर लगवाएं। घरों के आस पास साफ सफाई रखें, मच्छर से बचने के लिए पूरी बांह वाली कमीज और फुल पैंट पहने, स्वच्छ पेयजल ही पीयें, आस-पास जल जमाव न होने दें क्योंकि मच्छर इसी जल में पनपते हैं। कुपोषित बच्चों का विशेष ध्यान रखें और व्यक्तिगत साफ सफाई रखें। उन्होंने कहा इन व्यवहारों को अपनाकर संचारी रोगों से बचा जा सकता है। बुखार होने पर बच्चों को बिना देरी के नजदीकी सरकारी अस्पताल में ले जाएं, क्योंकि कोई भी बुखार दिमागी बुखार हो सकता है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…