संभल के असमोली थानाक्षेत्र के गांव में प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। कई एकड़ भूमि पर बने इस निर्माण में लोग मदरसा और बरात घर चला रहे थे। एसपी केके बिश्नोई ने बताया कि यह जमीन तालाब के लिए चिन्हित है।
निर्माण हटाने के लिए संबंधित पक्ष को 30 दिन का समय दिया गया था, लेकिन तय समय सीमा पूरी होने के बाद भी अवैध निर्माण नहीं हटाया गया। इसके बाद प्रशासन ने खुद कार्रवाई का फैसला लिया है।
संभावित विरोध को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। माहौल तनावपूर्ण न हो, इसके लिए पूरे क्षेत्र को छावनी में बदल दिया गया है। घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है।
कार्रवाई की निगरानी के लिए मौके पर डीएम और एसपी मौजूद हैं। ड्रोन से भी क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि अवैध कब्जों और निर्माण को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



+ There are no comments
Add yours