कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी के बाद दिल्ली विधानसभा से भी भेजा इस्तीफा

दिल्ली:-  दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी के बाद दिल्ली विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल को अपना इस्तीफा भेजा है। कैलाश गहलोत ने हाल ही में आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया और बीजेपी में शामिल हो गए। बीते 18 नवंबर को नजफगढ़ से विधायक और दिल्ली सरकार में मंत्री रहे कैलाश गहलोत आम आदमी पार्टी (आप) को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा मुख्यालय में कैलाश गहलोत को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सदस्यता दिलाई थी।

इस दौरान कैलाश गहलोत ने कहा कि मैंने आजतक किसी के दवाब में कोई काम नहीं किया है। जितनी भी ऐसी बातें सुनने में आ रही है कि मैंने ये सीबीआई के दवाब में ऐसा किया या किसी और दवाब में किया ये गलत है। यह निर्णय एक दिन का नहीं है। हजारों लोग अन्ना के आंदोलन के बाद एक विचारधारा से जुड़े, मेरा राजनीति में आने का मकसद लोगों की सेवा करना है। लेकिन जिन मूल्यों के लिए आम आदमी पार्टी ज्वाइन की उनका पतन देखा तो मैं दंग रह गया।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours