उत्तराखण्ड

देहरादून में दो पक्षों के बीच विवाद, हंगामे के बाद , पलटन बाजार बंद, स्थिति तनावपूर्ण

देहरादून:- देहरादून रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को दो पक्षों में हुए बवाल के बाद आज भी हंगामा जारी है। पूरा पलटन बाजार बंद कराया गया। कोतवाली में हंगामे के बाद पुलिस ने हिन्दुवादी संगठन के नेता और व्यापारी विकास वर्मा को उठाया है। जिसके बाद व्यापारियों ने बाजार बंद करा दिया। रेलवे स्टेशन के बाहर हुए हंगामे और तोड़फोड़ में वर्मा सहित 30 ms 35 नामज़द और 150 अज्ञात के ख़िलाफ़ कोतवाली मुकदमा दर्ज कराया गया है। दरअसल, दूसरे समुदाय के प्रेमी से मिलने के लिए एक समुदाय की किशोरी के दून पहुंचने पर रेलवे स्टेशन में कल बृहस्पतिवार को बवाल हो गया था। दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। इससे पूर्व एक पक्ष ने जमकर किया। पथराव में पुलिस की गाड़ी समेत आम लोगों की भी कई गाडि़यां टूट गईं।

घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है और कई लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने लाठियां फटकार कर स्थिति को संभाला। घटना के बाद रेलवे स्टेशन परिसर में भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी। लड़की जीआरपी के पास और लड़का आरपीएफ के पास था। मामला बृहस्पतिवार देर शाम का है। बदायूं निवासी समुदाय विशेष की एक किशोरी देहरादून में अपने प्रेमी से मिलने पहुंची थी। शाम के समय किशोरी ने प्रेमी को रेलवे स्टेशन पर बुलाया तो इसकी भनक दोनों समुदाय के लोगों को लग गई। पहले स्टेशन पर एक समुदाय के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठे हुए। इसके बाद युवक रेलवे स्टेशन पर किशोरी से मिलने पहुंचा तो दूसरे समुदाय के लोग भी एकत्र होना शुरू गए।

दोनों पक्षों के बीच में तनातनी होने लगी। इसी दौरान एक पक्ष के कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे रेलवे रेलवे स्टेशन के बाहर अफरा-तफरी मच गई। उपद्रवियों ने पुलिस के सामने भी जमकर पथराव किया और पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे खुद को बचाया। पथराव में एक युवक घायल हो गया और कई वाहन टूट गए। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस बल ने लाठियां फटकारकर दोनों समुदाय के लोगों को तितर-बितर किया। देर रात एसएसपी अजय कुमार ने भी स्टेशन पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली।

बताया गया कि अजय सिंह, निवासी दातागंज, बदायूं यहां सेलाकुई में नौकरी करता है, उससे मिलने आई किशोरी भी दातागंज की ही है। वह बिना बताए घर से आई थी, स्थानीय थाने में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज है। उसके परिजनों को सूचना दे दी है, वह देहरादून के लिए निकल गए हैं। वहीं, पुलिस ने मौके पर बवाल करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago