उत्तराखण्ड

निर्वाचन प्रमाण पत्र मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा गेट पर किया फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत,

देहरादून :- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट के राज्यसभा सदस्य निर्वाचन पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान भट्ट ने कहा कि नेतृत्व के विश्वास, कार्यकर्ताओं के स्नेह और सीमांत क्षेत्रवासी होने के नाते यह दायित्व उनके लिए पीएम मोदी का परितोषक है। उन्होंने शुभकामनाएं स्वीकार करते हुए  अगले 100 दिन कोई विश्राम नही लेने के मोदी संकल्प पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। निर्विरोध निर्वाचित होने पर सर्वप्रथम  भट्ट ने वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों के साथ विधानसभा पहुंचकर रिटर्निंग अधिकारी से प्रमाणपत्र प्राप्त किया । इसके बाद  विधानसभा द्वार पर सैकड़ों महानगर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों और फूलमालाओं के साथ उनका शानदार स्वागत किया। वहाँ से कार्यकर्ताओं के जुलूस के साथ उन्होंने कचहरी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को नमन किया। जिसके बाद भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन मे आतिशबाजी और  नारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का अभिवादन किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में मातृ शक्ति ने उनका स्वागत कर अपना आशीर्वाद दिया । प्रदेश महामंत्री  आदित्य कोठारी के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन  अजेय कुमार, महामंत्री  राजेंद्र बिष्ट,  खिलेंद्र चौधरी, विधायक  खजान दास,  सविता कपूर, उमेश काऊ, प्रदेश कार्यालय सचिव  कौस्तुभनंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, मुकेश कोली, पुष्कर काला, अनिल गोयल, पूर्व महापौर  सुनील उनियाल गामा,  आशा नौटियाल, सौरभ थपलियाल, विपिन कैंथोला, कर्नल अजय  कोठियाल, उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून काजमी,  मधु भट्ट,  विनोद उनियाल, चंडी प्रसाद भट्ट, राकेश गिरी, राजेंद्र नेगी, कमलेश उनियाल, अनीता ममगाई, हनी पाठक, सुभाष बड़थ्वाल, दीप्ति रावत समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कहा, हमेशा ही संगठन में काम करने का भाव रहा

पार्टी मुख्यालय में हुए स्वागत समारोह में नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य भट्ट ने कहा कि जब उन्होंने सामाजिक राजनैतिक जीवन की शुरुआत की थी तो कभी भी किसी पद की कल्पना नहीं की थी और हमेशा  एक ही भाव संगठन में काम करने का रहा । उन्होंने कहा कि लाखों कार्यकर्ताओं के स्नेह का नतीजा है कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा किया है । शीर्ष नेताओं का आभार करते हुए उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह सबकी उम्मीदों पर में खरा उतरने का प्रयास करेंगे । साथ ही कहा, उच्च सदन में पहुंचकर एक सीढ़ी और बढ़ने से अब जनता की बात को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने का काम करूंगा । भट्ट ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अब हमे मोदी के संकल्प, अगले 100 दिन कोई विश्राम नही को आगे बढ़ाना है । उन्होंने कहा कि पीएम  मोदी  के हृदय में देवभूमि बसता है। लिहाजा पांचों लोकसभा सीट प्रचंड बहुमत से जितानी है । देश मोदी और प्रदेश धामी  के नेतृत्व में विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है, हमे उनके हाथों  को और अधिक मजबूती देनी है ।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago