कसेरुआ पुलिस चौकी के करीब शुक्रवार सुबह बेखौफ दो बाइक सवार चार बदमाशों ने वसूली कर लौट रहे फाइनेंस कर्मचारी से 75 हजार रुपये लूट लिए। घटना के बाद पहुंची पुलिस जांच पड़ताल के बाद सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जौनपुर के सिंगरामऊ के परऊपट्टी निवासी चांद बाबू नगर के रस्तीपुर वार्ड के भारत फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी है। शुक्रवार की सुबह साढ़े दस बजे समूह का पैसा लेने द्वारिका गांव गया था। वह लोगों से रुपये की वसूली कर कार्यालय लौट रहा था।
रास्ते में कसेरुआ पुलिस चौकी के पास दो बाइक से आए चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे घेर लिया। बदमाश तमंचा निकालकर उसे सटाते हुए वसूली का 75 हजार रुपये उससे छीन कर भाग निकले। पीड़ित कर्मचारी की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन करती रही। दिन दहाड़े लूट की वारदात इलाके में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची स्वाट टीम आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए बदमाशों की खोजबीन करने में लगी है। घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे सीओ विनय प्रभाकर साहनी ने कहा कि जल्द ही लुटेरों को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…