थाईलैंड में एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित
थाईलैंड के फुकेट से नई दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 379 को शुक्रवार को बम की धमकी मिलने के बाद आपात स्थिति में फुकेट एयरपोर्ट पर वापस लैंड कराना पड़ा। फ्लाइट में कुल 156 यात्री सवार थे।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही बम की धमकी मिलने के कारण विमान ने अंडमान सागर के ऊपर कई चक्कर लगाए और फिर सावधानीपूर्वक फुकेट लौट आया, जहां इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।
बम की धमकी की जांच जारी
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि धमकी किसने दी। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और किसी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई है।
एक दिन पहले हुआ था बड़ा हादसा
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले एयर इंडिया की एक अन्य फ्लाइट हादसे का शिकार हो गई थी, जिसमें 242 में से 241 यात्रियों की दुखद मृत्यु हो गई थी। ऐसे में इस इमरजेंसी लैंडिंग ने एक बार फिर विमानन सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…