अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने प्रयागराज कुंभ में फर्जी और ढोंगी बाबाओं के खिलाफ किया कठोर स्थानीय उत्पादों का विरोध

हरिद्वार:- अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद आगामी प्रयागराज कुंभ में फर्जी व ढोंगी बाबाओं को नहीं घुसने देगी। इसके लिए परिषद ने ऐसे फर्जी व ढोंगी बाबाओं की सूची तैयार की है, जिसे जल्द सार्वजनिक किया जाएगा। परिषद ने धर्म के नाम पर होने वाले पाखंड को रोकने और आमजन को जागरूक करने के लिए यह पहल की है। परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने संतों से अपील की कि उन्हें धर्म व समाज हित में आगे आकर समाज को जागरूक करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस समय देश में सैकड़ों फर्जी महंत, महामंडलेश्वर, जगदगुरु, शंकराचार्य और बाबा धर्म के नाम पर पाखंड फैला रहे हैं। ऐसे फर्जी संत और बाबाओं को अखाड़ा परिषद ब्लैक लिस्ट करेगी। बताया कि 18 जुलाई को प्रयागराज कुंभ मेला प्रशासन के साथ अखाड़ा परिषद की बैठक प्रस्तावित है।

इस दौरान परिषद की ओर से फर्जी व ढोंगी बाबाओं की सूची मेला प्रशासन को सौंपी जाएगी और कुंभ मेले में उन्हें भूमि आवंटन व अन्य सुविधाएं न दिए जाने की मांग की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी कुंभ के दौरान सभी तेरह अखाड़ों को एक-एक करोड़ की धनराशि और अधिक से अधिक से सुविधाएं देने की मांग भी की जाएगी।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours