अलर्ट : देवप्रयाग में अलकनंदा उफान पर, चेतावनी के निशान तक पहुंचा गंगा का जलस्तर

उत्तराखंड में  लगातार बारिश से देवप्रयाग में अलकनंदा उफान पर आ गई। गंगा का जल स्तर भी यहां चेतावनी के निशान तक पहुंच गया। वहीं अलकनंदा टोडेश्वर टापू पार गई। शनिवार को यहां अलकनंदा का जल स्तर तेजी से बढ़ गया।

केंद्रीय जल आयोग के सूत्रों के अनुसार अलकनंदा बीती रात 460 मीटर पर बह रही थी। शनिवार  सुबह में इसका जल स्तर चेतावनी के निशान 463 मीटर तक पहुँच गया। इसके चलते गंगा भी यहां चेतावनी के निशान पर बह रही है। तेजी से बढे़ जल स्तर से यहां मुख्य संगम घाट, रामकुंड,फुलाडी  घाट पूरी तरह डूब गए।

वहीं अलकनंदा के तेज प्रवाह ने भागीरथी को रोक दिया जिससे इसका जल स्तर भी बढ़ गया। अलकनंदा, भागीरथी व गंगा के स्नान घाटों के डूबने के बाद भ तीर्थ यात्रियों और स्थानीय लोग नदी के बढ़ते जल स्तर के बीच शनि अमावस्या पर तर्पण का कार्य कर रहे है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours