दिल्ली-एनसीआर में 26 दिसंबर से बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, कोहरा रहेगा घना

दिल्ली:-  दिल्ली में क्रिसमस के मौके पर मौसम सुहावना बना हुआ है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। जिसके चलते ठंड का ज्यादा अहसास हो रहा है। दिल्ली-एनसीआर में अब घने कोहरे व दो दिन बारिश के लिए तैयार रहें। उत्तर पश्चिम भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 26 दिसंबर रात से हल्की बारिश का अनुमान है। वहीं 27 दिसंबर को बारिश व तेज हवाएं चलेंगी। वहीं 27 दिसंबर तक सुबह के समय घना कोहरा रहेगा।  मौसम विभाग ने 25 व 27 दिसंबर के लिए घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि बारिश के होने के बाद भी ज्यादा ठिठुरन नहीं रहेगी। इस सप्ताह में दो दिन न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

सोमवार को एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हल्की बारिश मंगलवार शाम को भी हुई। मंगलवार को दिन भर कोहरे और ठंडी हवाओं ने परेशान किया। इस पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी भी देखी गई। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक 00.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

नरेला में सबसे कम अधिकतम तापमान 19.5, आयानगर में 19.6, पूसा में 19.7 और नजफगढ़ में 19.8 दर्ज किया गया। बाकी इलाकों में तापमान 20 डिग्री से अधिक ही दर्ज हुआ। मंगलवार शाम मौसम ने फिर करवट ली और बादलों की गरज के साथ बारिश होने लगी। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

विभाग के अनुसार 25 व 26 दिसंबर को अधिकतम तापमान 21-22 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि 27 व 28 दिसंबर को अधिकतम तापमान 20-21 और न्यूनतम तापमान के 12 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। 29 दिसंबर से तापमान के लुढ़कने की संभावना विभाग ने जताई है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours