उत्तराखण्ड

सचिवालय में आगामी मानसून से पूर्व आपदा प्रबंधन की तैयारियों पर अलर्ट: अधिकारियों को निर्देशित किया गया

सचिवालय में आगामी मानसून से पूर्व आपदा प्रबंधन व अन्य कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने और आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी कार्य निश्चित समयावधि के दौरान पूर्ण करने के निर्देश दिए। आपदा के दृष्टिगत अल्मोड़ा जिला बेहद संवेदनशील है, ऐसे में वहां पर मानसून सीजन के दौरान विशेष रूप से एसडीआरएफ टीम की तैनाती की जाए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पहाड़ी राज्य होने के कारण मानसून सीजन हमारे लिए एक चुनौती की तरह है। अतिवृष्टि और आपदा से निपटने के लिए तय समय के अंदर ही सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। पिछले वर्ष जिन स्थानों पर अधिक आपदा आई थी, उन स्थानों को चिन्हित किया जाए और वहां पर आपदा से निपटने के लिए विशेष इंतजाम किए जाएं।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि 15 जून से पूर्व नालियों, सिंचाई गूलों और नहरों की सफाई सुनिश्चित की जाए। नगर निगम और पालिका क्षेत्रों में भी यदि कहीं जलभराव से संबंधित कार्य किए जाने हैं तो उन्हें भी तय समय पर पूरा किया जाए। आपदा और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए। बंद सड़कों को खोलने के लिए जगह-जगह जेसीबी की तैनाती की जाए। साथ ही समस्त जिलाधिकारी सुनिश्चित करें कि आपदा मद के अंतर्गत होने वाले कार्यों के लिए जल्द से जल्द धनराशि अवमुक्त की जाए।

पहाड़ी क्षेत्रों में आवश्यकता पड़ने पर गर्भवती महिलाओं को एयर लिफ्ट करने की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा उन्होंने जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए भी स्वास्थ्य विभाग को समय-समय पर दवाइयों के छिड़काव और मानकों का पालन करवाने के निर्देश दिए।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago