उत्तर प्रदेश:- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर के द्वितीय दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अलीगढ़ के चिकित्सक अंबेश सिंह को धन्वंतरि पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्हें स्वर्ण पदक भी प्रदान किया। डॉ. अंबेश वर्तमान में दिल्ली के एक अस्पताल में सिर व गला कैंसर विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत हैं। वह एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल और मुख्यमंत्री मौजूद रहे। डॉ. अंबेश, वैष्णव स्टेट अपार्टमेंट, समद रोड के तेजवीर सिंह के छोटे बेटे हैं, जो सिंचाई विभाग के एसडीओ पद से सेवानिवृत हो चुके हैं। पुरस्कार और स्वर्ण पदक मिलने से परिवार में हर्ष का माहौल है।


+ There are no comments
Add yours