देश-विदेश

गुयाना में शशि थरूर के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने उपराष्ट्रपति भारत जगदेव से की मुलाकात

जॉर्जटाउन– कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार (स्थानीय समय) को गुयाना के उपराष्ट्रपति भारत जगदेव से मुलाकात की। बता दें कि शशि थरूर के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल जॉर्जटाउन, गुयाना पहुंचा यहां पर भारतीय प्रवासियों द्वारा सभी सदस्यों का उत्साह के साथ स्वागत किया गया।
गुयाना पहुंचने पर शशि थरूर ने यहां के लोगों को उनके स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए अग्रिम बधाई दी। इसके साथ सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की यात्रा का उद्देश्य साझा किया। थरूर ने स्पष्ट रूप से कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ खड़ेगा और इसके पीछे सभी लोगों को न्याय के कठघरे में लाने का काम करेगा।
गुयाना पहुंचे शशि थरूर ने कहा कि हमारा संदेश बहुत स्पष्ट है। हमें आतंकवाद के खिलाफ खड़ा होना है, चाहे वह कहीं भी हो। उन्होंने यह भी कहा कि हमें उन सभी लोगों को कठघरे में लाना है, जो इस आतंकवाद के पीछे छिपे हैं।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, गुयाना में भारतीय समुदाय और प्रवासी भारतीयों ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में आए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का जोरदार तालियों और उत्साह के साथ स्वागत किया। पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे आतंकी कृत्यों के खिलाफ भारत की प्रतिक्रिया की सराहना करते हुए भारतीय समुदाय के सदस्यों ने अपना हार्दिक समर्थन व्यक्त किया।
एजेंसी से बात करते हुए गुयान में रह रहे एक भारतीय सदस्य ने कहा कि हम सभी इस आतंकवाद की निंदा करते हैं और हम सभी भारत के नागरिकों के साथ हैं… हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं और हम पाकिस्तान द्वारा किए गए इस विशेष आतंकी कृत्य के प्रति प्रधानमंत्री मोदी के कड़े रुख के लिए उनके हर कदम का समर्थन करते हैं
जानकारी दें कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शांभवी चौधरी (लोक जनशक्ति पार्टी), सरफराज अहमद (झारखंड मुक्ति मोर्चा), जीएम हरीश बालयागी (तेलुगु देशम पार्टी), शशांक मणि त्रिपाठी, तेजस्वी सूर्या, भुवनेश्वर के लता (सभी भाजपा से), मल्लिकार्जुन देवड़ा (शिवसेना) और अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू शामिल हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago