मनोरंजन

“तुम्हें बस पैसे की पड़ी है!” – गुस्से में बोले जस्टिन बीबर, जानिए क्यों भड़के पॉप स्टार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जस्टिन बीबर अपना आपा खोते हुए गुस्से में नजर आ रहे हैं। साथ ही वह अपना गुस्सा वहां मौजूद पैपराजी पर निकाल रहे हैं। इसके अलावा कह रहे हैं कि उन्हें बस पैसे की चिंता है। आखिर क्यों भड़के पॉप गायक? जानिए पूरी वजह।

पॉप सिंगर जस्टिन बीबर के साथ यह घटना कैलिफोर्निया में घटी, जहां वह अपने दोस्त के साथ एक कॉफी शॉप में गए थे। एंट्री करते समय ही एक फोटोग्राफर ने उन्हें कुछ कहा, तो उन्होंने अपना चेहरा छुपा लिया और जवाब दिया कि आप पहले से ही उन्हें जानते हैं। इसके बाद वह एक पैपराजी के पास गए और आरोप लगाया कि वे यहां सिर्फ पैसे के लिए यहां आए हैं। साथ ही वह अपनी उंगलियों से पैसा पैसा पैसा का इशारा करने लगे।

जस्टिन बीबर ने पैपराजी पर पैसे के लिए आने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ पैस की परवाह है, इंसान की नहीं। यह कहते हुए उन्होंने पैपराजी के कैमरे को ढकने की कोशिश की। इसके साथ ही पॉप स्टार बीबर ने उनसे चले जाने की मांग की। गुस्से में उनका यह वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  जस्टिन बीबर एक कनाडा मूल के सिंगर है, जिनकी लोकप्रियता भारत में भी खूब है। भारत में अंग्रेजी गानों का चलन जस्टिन के गाने ‘बेबी’ से शुरू हुआ था। महज 20 की उम्र में ग्रैमी पुरस्कार जीतने वाले जस्टिन 39 वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago