पटना के बोरिंग रोड में स्कॉर्पियो पर सवार अपराधियों ने फायरिंग करने के मामले पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। इसके लिए तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट का सहारा लिया है। उन्होंने घटना का वीडियो जारी करते हुए सरकार के खिलाफ कई बातें कही हैं।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए लिखा है कि- “मुस्कुरा कर जोर से नारा लगाइए कि, आप अपराधियों के मंगलराज में हैं।” मुख्यमंत्री आवास से चंद कदम दूर राजधानी पटना में दिनदहाड़े काली स्कॉर्पियो से अपराधी उतर कर अंधाधुंध फायरिंग करते है। अपराधियों से चंद कदम पीछे 𝐀𝐃𝐆 (𝐋𝐚𝐰 & 𝐎𝐫𝐝𝐞𝐫) की गाड़ी है फिर भी तीन दिन बाद अपराधी नहीं पकड़े गए है। इससे अधिक ध्वस्त विधि व्यवस्था का प्रमाण और क्या मिलेगा?
तीन दिन बाद बिहार पधारने वाले प्रधानमंत्री जी इन घटनाओं का ज़िक्र कर नारा लगाएंगे कि, “बोलो बीजेपी के गुंडाराज की जय, एनडीए के मंगलराज की जय, 𝟐𝟎 बरस पहले आई छींक की क्षय!”गोदी मीडिया को बीजेपी शासित बिहार में सत्ता संरक्षित अपराधी एवं सत्ता संपोषित अपराध भी प्रधानमंत्री के चेहरे का कमाल लगता है, इसलिए चयनात्मक स्मृतिलोप से ग्रस्त बेचारे पत्रकार इस जंगलराज पर कुछ बोलते ही नहीं है।



+ There are no comments
Add yours