यमुनोत्री हाईवे पर पैदल चल रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति को बस ने रौंदा, पुलिस के कब्जे में वाहन

उत्तरकाशी:- उत्तराखंड में हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं आज यमुनोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। तेज गति से आ रही बस ने एक बुजुर्ग को रौंद दिया। जिससे बुजुर्ग की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब तीन बजे मुराड़ी गांव निवासी नथु (80) पुत्र सुनकु हमेशा की तरह सड़क पर टहल रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही टीजीएमओ की बस संख्या uk07 pc 0787 ने उन्हें रौंद दिया। इस दौरान उनकी मौके पर जान चली गई। पुलिस बस को कब्जे में लेकर वाहन चालक को चौकी ले गई। एसआई विक्रम तोमर ने बताया कि पंचनामे की कार्यवाई की जा रही है। परिजनों की तहरीर के बाद अग्रिम कार्यवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours