मनोरंजन

विवादित बयान देकर मुश्किल में अनुराग कश्यप, संगठनों का फूटा गुस्सा, इनाम का ऐलान

अपनी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर न चलने की वजह से हाशिये पर जा चुके अभिनेता अनुराग कश्यप को सुर्खियां बनाना खूब आता है। एक समय वह मुंबई के उभरते फिल्म पत्रकारों के लिए ‘अड्डेबाजी’ का खूब इंतजाम किया करते थे और बदले में उनके फैनबॉय लेखक उन्हें फ्रांसिस फोर्ड कोपोला और मार्टिन स्कॉरसेस के स्तर का फिल्मकार बताया करते। लेकिन, फिर मामला उलट गया।

फिल्मी कैंप्स का विरोध करते करते अनुराग जब उन्हीं कैंप्स की फिल्में बनाने लगे तो उनका आभामंडल ऐसा छितराया कि उनके समर्थक तक उनका साथ छोड़ गए। बिना सोचे समझे बोलने और सोशल मीडिया पर जरूरत से ज्यादा टिप्पणियां करने की उनकी आदत से एक बार फिर बवाल मचा हुआ है। फिल्म ‘फुले’ के कथानक पर सेंसर बोर्ड की आपत्तियों पर बहस करने के दौरान एक यूजर ने एक जाति विशेष का नाम लेकर उन पर अभद्र टिप्पणी की। अनुराग ने बजाय इसकी संयत प्रतिक्रिया देने के, इसका जवाब ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘सेक्रेड गेम्स’ के संवादों की तरह दिया।

बस इसी के बाद से मामला लगातार बिगड़ता जा रहा है। जिस जातिविशेष पर अनुराग ने निशाना साधा है, उससे जुड़े संगठनों ने शनिवार और रविवार को लगातार इस मुद्दे पर बैठकें की हैं और अनुराग कश्यप के मुंह पर कालिख पोतने जैसा आक्रामक फैसला ले डाला है। यही नहीं, इन संगठनों ने ये भी एलान किया है कि जो कोई भी शख्स अनुराग के चेहरे पर कालिख पोतेगा, उसे एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

गीतकार मनोज मुंतशिर ने भी अनुराग की उनकी पोस्ट को लेकर जमकर खिंचाई की। इस बीच, जानकारी के मुताबिक मुंबई और कोच्चि में उनके रहने के ठिकानों पर कुछ युवा दल लगातार नजर बनाए हुए हैं। उत्तर प्रदेश बिजली विभाग में कार्यरत रहे इंजीनियर श्रीप्रकाश सिंह के बेटों अनुराग और अभिनव ने फिल्मों में आने से पहले अपने सरनेम बदलकर कश्यप कर लिए थे। अभिनव ने सलमान खान को लेकर फिल्म ‘दबंग’ और रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘बेशरम’ बनाई। दोनों की बहन अनूभूति ने तीन साल पहले आयुष्मान खुराना के साथ ‘डॉक्टर जी’ से बतौर निर्देशक डेब्यू किया है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago