मनोरंजन

शाहरुख खान के जीवन का स्वर्णिम काल शुरू, ज्योतिषियों का दावा

मुंबई में सक्रिय ज्योतिषियों की मानें तो शाहरुख खान के जीवन का स्वर्णिम काल अब जाकर शुरू हुआ है। अब तक वह लोकप्रियता कमा रहे थे, अब जाकर वह पैसा कमा रहे हैं। उन पर बीते दो-तीन साल से जिस तरह की धनवर्षा हो रही है, उसमें वह जिस चीज को हाथ लगा दे रहे हैं, वह सोना हो जा रही है। ताजा किस्सा उनके बीते साल शुरू किए शराब के एक ब्रांड का है जिसे दुनिया भर की शराबों में बेहतरीन शराब माना गया है।

शाहरुख खान की फिल्म जगत में सक्रियता इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘किंग’ को लेकर खूब है। इस फिल्म में वह अपनी बेटी सुहाना खान को बड़े परदे पर लॉन्च कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशक पहले सुजॉय घोष थे लेकिन उनकी फिल्म ‘जाने जां’ का जो हश्र हुआ, उसके बाद बताते हैं कि शाहरुख ने किसी बेहतर एक्शन डायरेक्टर को ये फिल्म सौंपने का फैसला किया। अब इस फिल्म का निर्देशन फिल्म ‘पठान’ वाले सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। फिल्म ‘किंग’ का निर्देशन करने के लिए ही सिद्धार्थ ने फिल्म ‘कृष 4’ से मुक्ति पाई। लेकिन, यहां बात शाहरुख की फिल्मों की नहीं उनके एक नए कारोबार की हो रही है। वही कारोबार है जिसके प्रचार के लिए बनी विज्ञापन फिल्म से उनके बेटे आर्यन खान ने निर्देशन में कदम रखा। अब आर्यन निर्देशित पहली वेब सीरीज भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज के लिए तैयार हो रही है। इस बीच शाहरुख खान शुक्रवार को खुश नजर आए शराब के अपने एक ब्रांड को बर्लिन में मिले गोल्ड मेडल को लेकर।

बर्लिन में हर साल दुनिया भर के शराब ब्रांड एकत्र होते हैं। इनकी बनाई शराबों को गुणीजन परखते हैं और फिर उन्हें पुरस्कार देते हैं। शाहरुख की कंपनी की शराब लग्जरी शराब कैटेगरी में इस कंपटीशन में उतरी। यहां इसने सौ में 95 अंक हासिल करके गोल्ड मेडल भी जीत लिया। बर्लिन इंटरनेशनल स्पिरिट्स कंपटीशन (बीआईएससी) नामक इस प्रतियोगिता में किसी दूसरे भारतीय उद्योगपति का ब्रांड नहीं जीता। रमजान के पाक महीने में आई इस खुशखबरी से शाहरुख बहुत उत्साहित दिखे। उनकी कंपनी की तरफ से जारी एक बयान में शाहरुख कहते हैं, “ऐसे पुरस्कार लगातार मिलते रहने से हमारा हौसला और बढ़ता है। ये देखकर बहुत खुशी होती है कि हमारी कोशिशों को वैश्विक स्तर पर पहचाना जा रहा है।” शाहरुख खान के इस कंपनी में भागीदार बंटी सिंह ने बताया कि उनका ये ब्रांड दुनिया भर में लगातार सबसे अच्छी शराब के पुरस्कार जीतता रहा है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago