केंद्र ने रामनगर (नैनीताल) के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर धनगढ़ी नाले पर पुल निर्माण की स्वीकृति दे दी है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी का इसके लिए आभार व्यक्त किया है। पुल की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री लगातार केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के संपर्क में थे। इससे क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस संबंध में उत्तराखंड के प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर अवगत कराया है। इस निर्माण पर कुल 29.65 करोड़ रुपए की लागत आयेगी। बता दें कि धनगढ़ी नाले पर बरसात में तेज बहाव के चलते कई वाहनों के बहने की घटनाएं आम थी इससे अब यह समस्या हल हो जाएगी।
धनगढ़ी नाले पर पुल निर्माण की स्वीकृति
Uttarakhand Jagran
http://uttarakhandjagran.co.in
हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।
संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184



+ There are no comments
Add yours