कोटद्वार:– विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मुझे अवगत कराया है कि मेरी मांग पर उन्होंने गढ़वाल लोकसभा के कोटद्वार में पासपोर्ट ऑफिस खोलने की मंजूरी दे दी है जो अतिशीघ्र काम करना भी शुरू कर देगा। आपको याद होगा कि कुछ समय पूर्व मैंने विदेश मंत्री जी से मिलकर गढ़वाल के कोटद्वार और गोपेश्वर में पासपोर्ट ऑफिस खोलने की मांग की थी ताकि हमारी लोक सभा के नागरिकों के पासपोर्ट सम्बंधित सभी सेवाओं का लाभ आसानी और सुगम रूप से मिल सके। गोपेश्वर (जनपद चमोली) में भी पासपोर्ट ऑफिस स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है।
मैं आदरणीय विदेश मंत्री का आभारी हूं कि उन्होंने गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के नागरिकों विशेषकर नौजवानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मेरे अनुरोध पर त्वरित कार्रवाई की और इस पर प्रगति से मुझे अवगत भी कराया। पासपोर्ट ऑफिस खुलने से हमारे गढ़वाल के नौजवानों को शिक्षा और रोजगार के लिए विदेश जाने हेतु पासपोर्ट के लिए कहीं और भटकना नहीं पड़ेगा। इससे उन्हें समय और धन की भी बचत होगी।
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार में अभिजात्य वर्ग के लिए कही जाने वाली सेवायें आज आमजन के सहज रूप में सुलभता से उनके द्वार पर पहुँच रही है। यही विकसित भारत की ओर बढ़ने वाला मजबूत कदम है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…