विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने राजभवन लखनऊ में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर राज्यपाल को पौधा भेंट किया। वहीं राज्यपाल ने भी विधानसभा अध्यक्ष को शॉल ओढ़ाकर अभिवादन किया।

फाइल फोटो

इस अवसर पर राज्यपाल ने विधानसभा अध्यक्ष से उत्तराखंड से संबंधित विभिन्न विषयों सहित सदन संचालन व विधायी कार्यों की गतिविधियों पर लंबी चर्चा की। साथ ही महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी दोनों के ही बीच बातचीत हुई| राज्यपाल ने ऋतु खंडूडी को विधानसभा अध्यक्ष पद के बखूबी निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी और इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल को चारधाम यात्रा आने का निमंत्रण भी दिया।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours