देहरादून चंपावत विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में सीएम धामी का मिला प्रचंड जीत पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने मुख्यमंत्री को अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा यह जनता के प्रेम विश्वास और आशीर्वाद की ऐतिहासिक जीत है। विधानसभा अध्यक्ष ने आशा व्यक्त की है सीएम धामी विकास यात्रा को निरंतर जारी रखते हुए देवभूमि उत्तराखंड के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे एवं जनता के विश्वास के अनुरूप राज्य को एक नई दिशा देकर ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।



+ There are no comments
Add yours