विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने विधानसभा में बैक डोर भर्ती की रिपोर्ट आने के दिए संकेत

विधानसभा में बैक डोर भर्ती की जांच रिपोर्ट आज आ सकती है। विशेषज्ञ समिति ने जांच रिपोर्ट तैयार कर ली है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने भी जल्द रिपोर्ट आने के संकेत दिए थे। विधानसभा में 2016-17 और 2021-22 के दौरान तदर्थ नियुक्तियों को लेकर सवाल उठे थे।

इसमें कहा गया कि ये सारी नियुक्तियां पिछले दरवाजे से सिफारिशों पर की गईं। सवाल उठने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष से सभी विवादित नियुक्तियां की जांच का अनुरोध किया था। विधानसभा अध्यक्ष ने पूर्व आईएएस अधिकारी डीके कोटिया की अध्यक्षता में एक विशेष जांच समिति का गठन कर दिया था।

 

सूत्रों के मुताबिक, समिति ने अपनी जांच पूरी कर ली है और किसी भी समय वह विधानसभा अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौंप सकती है। संभावना है कि आज बुधवार को समिति स्पीकर को जांच रिपोर्ट सौंप दे। विधानसभा अध्यक्ष ने भी जल्द रिपोर्ट सौंपने के संकेत दिए थे।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours