राष्ट्रीय

चॉकलेट का लालच देकर बच्ची को फुसलाने की कोशिश, गुरुग्राम की सोसायटी में मचा हड़कंप

गुरुग्राम: सूरजकुंड थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-45 की श्रीहोम सोसायटी में एक महिला द्वारा तीसरी कक्षा की छात्रा का अपहरण करने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला ने आठवीं मंजिल पर खेल रही बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर नीचे चलने को कहा, लेकिन बच्ची सतर्क रही और भागकर अपने फ्लैट में जाकर दरवाजा बंद कर लिया।

घटना के वक्त बच्ची के माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे। परिजनों ने मामले की शिकायत सूरजकुंड थाने में दी है। वहीं सोसायटी के निवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही को लेकर शनिवार को बिल्डर ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया।

चेहरा ढंके महिला ने की दरवाजा खोलने की कोशिश

सोसायटी निवासी आशीष मिश्रा, जो गुरुग्राम में नौकरी करते हैं, ने बताया कि उनकी पत्नी भी जॉब करती हैं और बेटी काव्या मिश्रा तीसरी कक्षा की छात्रा है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे काव्या कॉरिडोर में खेल रही थी। इसी दौरान नौवीं मंजिल से एक महिला लिफ्ट से उतरी। महिला ने चेहरा पूरी तरह ढका हुआ था और उसने काव्या को चॉकलेट का लालच देकर नीचे चलने को कहा।

काव्या डर गई और तुरंत अपने फ्लैट में जाकर दरवाजे को डबल लॉक कर लिया। इसके बाद महिला ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया और सीढ़ियों पर बैठकर बच्ची के बाहर आने का इंतजार करती रही।

रात में पिता के आने पर हुआ खुलासा

रात को जब आशीष मिश्रा घर लौटे तो बच्ची ने पूरी घटना बताई। उन्होंने यह बात सोसायटी के अन्य निवासियों से साझा की। सभी लोग गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी के पास पहुंचे और महिला के प्रवेश की जानकारी मांगी, लेकिन सुरक्षाकर्मी ने किसी भी तरह की जानकारी होने से इनकार कर दिया।

सीसीटीवी फुटेज भी नहीं दिखाई गईप्रदर्शन

निवासियों ने जब सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की तो सुरक्षाकर्मियों ने इंकार कर दिया। इससे सोसायटीवासियों में भारी रोष व्याप्त हो गया। शनिवार सुबह उन्होंने बिल्डर ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए।

निवासियों का कहना है कि कुछ दिन पहले भी एक बच्ची लिफ्ट में फंस गई थी, लेकिन शिकायत के बावजूद लिफ्ट की मरम्मत नहीं कराई गई।

पुलिस जांच में जुटी, सोसायटी की सुरक्षा पर सवाल

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सोसायटी में प्रवेश करने वाली बाहरी महिलाओं की पहचान और मूवमेंट को लेकर जांच की जा रही है। घटना के बाद श्रीहोम सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago