केदारनाथ उपचुनाव में जीत के बाद अब भाजपा ने शहरी निकायों के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। अगले महीने निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना के चलते पार्टी ने अपने संगठन चुनाव भी टाल दिए हैं। जिला व मंडल समितियों के चुनाव जनवरी के दूसरे पखवाड़े में हो सकते हैं। केदारनाथ उपचुनाव से पहले पार्टी की दिसंबर महीने तक जिला व मंडल अध्यक्षों के चुनाव कराने की तैयारी थी। 30 नवंबर तक पार्टी ने सभी बूथों पर कमेटियों का गठन करना था। लेकिन, अब पार्टी ने शहरी निकायों के चुनाव पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित कर दिया है।
सबसे पहले पार्टी ने एससी-एसटी, ओबीसी और महिला और सामान्य वर्ग के हिसाब से टिकट के संभावित दावेदारों के नामों पर विचार करना शुरू कर दिया है। पिछले दिनों इसे लेकर सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक में उनके निकाय क्षेत्रों में नामों पर चर्चा हुई। पार्टी ने नामों पर फीडबैक लेने के लिए प्रभारियों की पहले से तैनाती कर रखी है। सभी प्रभारी जिलों में जाकर नामों पर चर्चा कर रहे हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…