उत्तराखण्ड

केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नए पंजीकरण पर 16 जून तक रोक

केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन और पर्यटन विभाग ने ऑफलाइन नए पंजीकरण पर रोक को 16 जून तक बढ़ा दिया है, जबकि ऑनलाइन पंजीकरण पर पहले ही रोक लगी है। चारधाम यात्रा में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 25 लाख पार हो गया है।

22 अप्रैल से शुरू चारधाम यात्रा में केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री के लिए अब तक 43.82 लाख से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं। केदारनाथ की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए एक दिन में 25 हजार तक यात्री पहुंच रहे थे। यात्रा मार्ग पर घंटों यातायात जाम लगने के साथ ही धाम में क्षमता से अधिक भीड़ बढ़ रही थी।

इसे देखते हुए प्रशासन व पर्यटन विभाग ने 16 जून तक ऑनलाइन नए पंजीकरण पर रोक लगाई थी। इसके साथ ही 10 जून तक ऑफलाइन पंजीकरण को बंद किया था।

अब ऑफलाइन पंजीकरण पर लगी रोक को बढ़ाकर 16 जून किया गया है। जिन यात्रियों ने पूर्व में पंजीकरण कराया है, उन्हें ही केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए अनुमति होगी।  ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक सिर्फ केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए है, जबकि बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के लिए पंजीकरण खुला है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago