उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में मुख्य मार्गों पर रैलियों और जुलूसों पर प्रतिबंध, जाम की समस्या को देखते हुए पुलिस ने लिया फैसला

देहरादून:-  उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होना है, वहीं आज 27 मार्च को नामांकन की आखिरी तारीख है, नामांकन करने बाद राजनीति पार्टियां और प्रत्याशी चुनाव प्रचार-प्रसार में जोर शोर से जुट जाएंगे। इस दौरान बडे़-बड़े नेता शहरों में रैली करने के साथ ही रोड शो भी करेंगे, जिससे आम जनता को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ता है, क्योंकि इस दौरान शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह के चरमरा जाती है। इसीलिए इस बार पुलिस ने निर्णय लिया है कि सभी जिलों में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मुख्य मार्गों पर रैलियों और जुलूसों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा, चुनाव प्रचार के दौरान जाम की समस्या से आम आदमी को होने वाली परेशानी को देखते हुए पुलिस ने इस बार कुछ कदम उठाए हैं। उसी के बारे में जानकारी देते हुए उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार ने बताया कि सभी जिलों की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मुख्य मार्गों पर रैलियों और जुलूसों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा और ट्रैफिक जाम से बचने के लिए सभी निजी स्कूलों के अंदर वाहन पार्क किए जाएंगे, सभी व्यावसायिक या आवासीय भवनों को खोलने के निर्देश दिए गए हैं, जिनके नक्शे में बेसमेंट पार्किंग वाले कॉम्प्लेक्स हैं।

अक्सर देखने में आता है कि चुनाव प्रचार के दौरान शहर का ट्रैफिक जाम हो जाता है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ा, कई बार तो स्थिति इतनी खराब तक हो जाती है कि लोग घंटों जाम में खड़े रहते हैं। खास कर स्कूलों की छुट्टी के समय तो हालात और विकट हो जाते हैं, हालांकि इस बार ऐसी स्थिति न बने, इसको लेकर पुलिस ने कुछ खास प्लान तैयार किया है। उत्तराखंड पुलिस का कहना है कि इस बार प्रयास किया गया है कि आम लोगों को कम से कम दिक्कतों का सामना करना पड़े, इसके लिए सबसे पहले मुख्य मार्गों पर रैलियों और जुलूसों पर प्रतिबंध लगाया गया है, ताकि शहर के मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक जाम न हो, इसी के साथ कुछ अन्य कदम भी उठाए गए हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago